Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः रामलीला मंचन के लिए विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन


अमेठी। रामलीला मैदान अमेठी में आगामी 11 से 20 अक्टूबर तक होने वाले भव्य एवं ऐतिहासिक रामलीला मंचन की तैयारियों का मंगलवार को विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने पूजन-अर्चन कर आयोजन की तैयारियों का विधिवत आगाज किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि दस दिवसीय रामलीला मंचन के माध्यम से समाज में ’’भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भाव’’ का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और रामायण की चैपाइयों में निहित आदर्शों से लोगों को प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भाई-भाई के प्रेम, माता-पिता के प्रति सम्मान तथा पिता-पुत्र के स्नेह जैसे पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। रामलीला भारतीय सभ्यता, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मर्यादाओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि रामलीला समिति आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियों में जुटी है। भूमि पूजन के साथ ही मंचन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में रामलीला समिति से जुड़े हरिकेश श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फूलचंद कसौधन, अनिल पाल, निखिल अग्रवाल, संतोष कसौधन, राजेश अग्रहरि टिकरी’’ सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |