Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

इतनी वायरल क्यों हो रही है ये रेसिपी, सिर्फ दूध और ब्रेड से बनकर तैयार


सोशल मीडिया के जमाने में खाने की इतनी रेसिपी आ चुकी हैं कि हर कोई हेल्दी, अनहेल्दी और न जाने कितने तरह की डिश बनाने में लगा हुआ है। एक चीज को हजारों तरीके से बनाया जा रहा है। कुछ रेसिपी तो ऐसी हैं जिन्हें देखकर आपका दिमाग घूम सकता है। लेकिन इन दिनों दूध और सफेद ब्रेड से बनी एक रेसिपी वायरल हो रही है। इस रेसिपी को बच्चे और बड़े सभी खाना पसंद कर रहे हैं। सबसे खास बात कि इसे बनाना बच्चों का खेल है। एक बार आपको भी ये रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए।
वायरल दूध ब्रेड वाली रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको सफेद वाली ब्रेड लेनी है। ये ब्रेड ज्यादा सॉफ्ट और दिखने में अच्छी होती हैं। आप मिल्क ब्रेड भी ले सकते हैं। अब ब्रेड के किनारे काट लें और 3 ब्रेड ले लें। एक पैन लें और उसमें बटर डालें। जब मक्खन पिछल जाए तो एक के ऊपर एक रखते हुए तीनों ब्रेड रख दें। ब्रेड को एक तरफ से सेंक लें। अब थोड़ा और बटर डालें और दूसरी तरह से भी ब्रेड को अच्छा टोस्ट कर लें।

दूसरा स्टेप- अब आपको इसके लिए आधा कप दूध लेना है। ब्रेड के ऊपर थोड़ा-थोड़ा करते हुए दूध डालें और ब्रेड को सिंकने दें। आपको एक बार में पूरा दूध नहीं डालना है। जब दूध सूख जाए तो फिर से दूध डालते जाएं। इसी तरह आधा कप दूध इस्तेमाल करते जाएं। ब्रेड को तब तक पकाना है जब तक ब्रेड दूध को अच्छी तरह सोख न ले। जब सारा दूध सूख जाए तो ब्रेड को पलट दें।

तीसरा स्टेप- ब्रेड को मीठा करने के लिए हम यहां शहद का इस्तेमाल कर रहे हैं। शहद जब ब्रेड के अंदर तक चला जाए तो इसे निकाल लें और प्लेट में रखकर सर्व करें। आप ऊपर से थोड़ा और शहद डाल सकते हैं। इस ब्रेड को हल्का गर्म होने पर ही खाएं। आपको एकदम नया और अलग स्वाद मिलेगा। इस तरह ब्रेड की वायरल रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे बच्चों को बनाकर जरूर खिलाएं। घर के बड़े और बुजुर्गों को भी ये रेसिपी पसंद आएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |