मंत्री नितेश राणे ने कुंभ मेले में मुसलमानों की एंट्री को लेकर दिया विवादास्पद बयान
October 25, 2026
बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने नवी मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कुंभ मेले और दिवाली में खरीदारी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। नितेश राणे ने कहा कि अगले साल से शुरू होने वाले नासिक कुंभ मेले में मुसलमानों को प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुस्लिम धार्मिक संगठन फतवे जारी करते हैं, उसी तरह इस मामले में भी कुछ आदेश जारी किए जाने चाहिए।
नितेश राणे ने अपने बयान में यहां तक कहा कि अगर कोई मुसलमान कुंभ मेले में आता है, तो उसे अपने पैरों पर वापस नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कुंभ मेले में केवल हिंदुओं की दुकानें लगाए जाने की भी मांग की।
इसके अलावा, दिवाली को लेकर भी नितेश राणे ने हिंदू व्यापारियों और ग्राहकों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदू व्यापारियों को केवल हिंदुओं को ही सामान बेचना चाहिए और हिंदुओं को भी केवल हिंदू दुकानदारों से ही सामान खरीदना चाहिए।
इससे पहले भी मंत्री नितेश राणे कई बार विवादास्पद बयान दे चुके हैं। हाल में नितेश राणे ने मदरसों को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। नितेश राणे ने कहा था कि मदरसों में डॉक्टर या इंजीनियर नहीं, बल्कि आतंकवादी तैयार होते हैं। उन्होंने सहर यूनिस शेख के स्टेटमेंट का जिक्र करते हुए कहा था कि मदरसों से ही ऐसी विचारधारा आती है।
वहीं, महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून नितेश राणे बोले थे कि हम लव जिहाद कानून लेकर आए अब कोई हमारी हिंदू बहन को कोई तिरछी नजर से देखे। अब आने दो किसी को भी, उन्हें 7 साल जेल में रहना पड़ेगा। साबुन भी नहीं उठा पाएंगे। मैं क्या कह रहा हूं आप मेरी बात को समझ रहे हैं ना। स्पीच के आखिर में नितेश राणे ने फिल्म 'धुरंधर' का डायलॉग दोहराते हुए वॉर्निंग दी थी कि यह देवा भाऊ का महाराष्ट्र है, ये घुसेगा भी और मारेगा भी।
