तिलोई: चन्द्र मेडिकल स्टोर का उद्घाटन
October 20, 2026
तिलोई/अमेठी। मंगलवार को ब्लाक तिलोई अंतर्गत मोहनगंज मुख्य चैराहे पर चन्द्र मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन हुआ। जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने फीता काटकर चन्द्र मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की मेडिकल सुविधाएं बढ़ने से स्थानीय लोगों को काफी सहुलियतें मिलेंगी।मेडिकल संचालक चन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि चैबीस घंटे हमारे यहां लोगों को मेडिकल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बहादुरपुर रमेश सिंह,मनोज सिंह,संजय सिंह ,अनवर गुल मास्टर,अजय पाल सिंह,विनोद मौर्या, दुर्गेश बंसल, मोहम्मद शमीम,(कप्तान) राकेश सिंह,राजू शर्मा,रवि फौजी,सरोज तिवारी,राजा गुर्जर,डॉ सीबू, डॉ परमजीत, डॉ इमरान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
