Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

श्रीनगर में अस्पताल के पास कंबल की दुकान में लगी भीषण आग




श्रीनगर के करन नगर इलाके में शनिवार रात मेडिकेयर अस्पताल के सामने स्थित कंबल बेचने वाली एक दुकान में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने बताया कि सूचना मिलते ही उनके कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। आग बहुत भीषण थी, इसलिए इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और आग बुझाने के लिए एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां लगाई गईं। आग मेडिकेयर अस्पताल के काफी करीब थी, इसलिए एहतियात के तौर पर मरीजों को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया।

आग लगने के कारणों और नुकसान के दायरे का पता लगाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इसमें कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने की कोशिशें जारी थीं।

सूचना मिलने पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद की। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की मरीजों के साथ आए लोगों ने काफी तारीफ की। उन्होंने बताया कि अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई थी और उन्हें अपने मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

मरीजों के साथ आए लोगों में से शख्स ने बताया कि स्थिति काफी डरावनी हो गई थी, क्योंकि लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि वे अपनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए वहां से कैसे निकलें। हालात बहुत तनावपूर्ण थे, लेकिन पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई और हमें सुरक्षित जगह पर जाने में मदद की। इससे पहले सितंबर में रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के आधार शिविर कटरा में हेलीपैड टर्मिनल में आग लग गई थी। हादसे में टर्मिनल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |