Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: चैनल नहीं तोड़ पाए तो दीवार फांदकर घर में घुसे आरोपी, बुजुर्ग से मारपीट का आरोप! सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहाकृघर पर कब्जे और जान से मारने की कोशिश की गई


सुलतानपुर। घर के मुख्य गेट का चैनल तोड़ने में नाकाम रहे आरोपियों पर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसने और बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिखाते हुए कार्यवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि गंभीर शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल शांतिभंग की कार्यवाही की, जबकि घटना के दौरान घर में लाठी-डंडे पड़े थे और मारपीट के निशान भी मौजूद थे।मामला कोतवाली क्षेत्र के चैकिया गांव का बताया जा रहा है। गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के मुताबिक, शनिवार रात करीब दस बजे वह अपने घर में अकेले थे। उनके बच्चे बाहर रहते हैं। आरोप है कि इसी दौरान बांके मिश्रा, शुभम मिश्रा समेत कई लोग एकराय होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद मुख्य द्वार पर लगे चैनल को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए।पीड़ित का आरोप है कि घर में घुसने के बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए उन्हें एक कमरे में बंद होना पड़ा। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपियों का मकसद उन्हें जान से मारना और घर पर कब्जा करना था। घटना के बाद आरोपी मुख्य चैनल खोलकर वहां से चले गए राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। उनके अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद सुबह कोतवाली आने को कहा। रविवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए। पीड़ित का दावा है कि घटनास्थल पर लाठी-डंडे पड़े थे और मारपीट के दौरान चोटें भी आई थीं, इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय शांतिभंग की कार्यवाही की गई पीड़ित ने उठाए कार्यवाही पर सवालपीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब वह घर में अकेले रहते हैं और उनके बच्चे बाहर हैं, तो ऐसी घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।अब सवाल यह है कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने क्या जांच की तथा आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आगे क्या कार्यवाही की जाएगी। मामले में पुलिस का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |