Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जामिया के छात्रों की मांगें पूरी होने पर बोलीं नेहा बोरा! 'यह जीत का मौसम'


दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (JMI) में बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी कामयाबी मिली है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों की मांगों को मानते हुए छात्र संघ संविधान तैयार करने और चुनाव कराने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस पर All India Students Association (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा का रिएक्शन आया है.

नेहा बोरा ने इसे शानदार लड़ाई बताया है और साथ ही छात्रों के इस आंदोलन को जीत का मौसम करार दिया है. नेहा बोरा ने बीती रात एक्स पर छात्रों का एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, " यह जीत का मौसम है. JMI ने हमें रास्ता दिखाया है." उन्होंने आगे कहा कि क्या शानदार लड़ाई थी और ये बेहतरीन और लंबे समय से प्रतीक्षित जीत है.

बता दें कि जामिया प्रशासन के आदेश के मुताबिक छात्र संघ के नए संविधान का निर्माण 15 मई 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद 16 जुलाई 2027 से शुरू होने वाले आगामी शैक्षणिक सत्र के 6 सप्ताह के भीतर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऐलान किया है कि आंदोलन के दौरान छात्रों के खिलाफ की गई सभी अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को वापस लिया जाएगा. इसके साथ ही कैंपस बैन के फैसलों को भी रद्द किया जाएगा.

जामिया प्रशासन के इस ऐलान के बाद कैंपस में छात्र खुशी से झूमते नजर आए. प्रशासन ने छात्रों से अपनी भूख हड़ताल तुरंत खत्म करने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने अपना अनशन तोड़ दिया. जामिया मिलिया इस्लामिया में 20 सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं.

JMI में आखिरी बार 2005 में छात्र संघ चुनाव हुए थे. मार्च 2006 में परिसर में हुई हिंसा के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ (JMISU) को भंग कर दिया था लेकिन अब 18 दिन के प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फिर से छात्र संघ को बहाल करने का फैसला किया है. जामिया में अगस्त 2027 के आखिरी हफ्ते में छात्रसंघ के चुनाव कराए जा सकते हैं.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया अपना 106वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर छात्रों ने गेट नंबर 7 के पास गुलिस्तान-ए-गालिब के सामने इसे इंकलाबी मेले के रूप में मनाया. यूनिवर्सिटी कैंपस में हाल ही में हुई तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |