Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नॉमिनेट करने के बाद लव गिल के पास पहुंचे स्काउट, फिर की बात, हुई आलोचना


रियेलिटी शो 'बिग बॉस 20' के इस वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने ली और घरवालों को रियेलिटी चेक दिया। इस दौरान रोहित शेट्टी ने स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल से खुलकर बात की और बताया कि दोनों की दोस्ती बाहर अच्छी नहीं दिख रही है। वहीं वीकेंड का वार के दूसरे दिन स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने भी एंट्री ली और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसी के साथ काश्वी ने स्काउट से साफ-साफ शब्दों में लव के साथ अपनी दोस्ती खत्म करने को कहा। काश्वी का गुस्सा देखने के बाद स्काउट ने दो दिनों तक लवप्रीत से बात नहीं की, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्काउट खुद जाकर लव से बात करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हालिया एपिसोड के कई वीडियो छाए हैं, जिनमें से एक में स्काउट एक्सरसाइज कर रहीं लव गिल की ओर देखते नजर आ रहे हैं। लव उन्हें लगातार इग्नोर करती रहीं, इस पर स्काउट उन्हें बताने लगते हैं कि कैसे एक्सरसाइज करना है। मगर फिर भी लव रिएक्ट नहीं करतीं। इसके बाद स्काउट, लव के पास जाते हैं और कहते हैं- 'मैं नहीं जानता कि तू मुझे भाई मानती है या नहीं, लेकिन मेरे लिए तू हमेशा मेरी बहन रहेगी। देख, जो कुछ बोला गया मुझे गलत लगा, इसलिए मैंने कटआउट कर दिया। मैं जानता हूं कि तुझे हर्ट हुआ है। लेकिन, यही बात है। तू समझती है तो बैठजा नहीं तो जा।' फिर स्काउट कहते हैं, हंसना मत। मगर लव हंसने लगती हैं।

उदिति और अरिश्फा स्काउट को ऐसा करते देखकर इसके बारे में बात करती हैं और कहती हैं- 'इन्हें बात नहीं करना चाहिए। कहां किया कट आउट?' इस पर उदिति कहती हैं- 'सही है, ये सब नहीं करना चाहिए। अगर कोई आपको इतना समझाकर गया है, मैंने देखा है यार मेरे एक्स बॉयफ्रेंड को किसी और के पास जाते हुए। ये बहुत गलत है।' दूसरी तरफ गुल्लू और माही भी इसे लेकर चर्चा करते हैं। गुल्लू कहते हैं- 'इसे बात नहीं कनरा चाहिए, तुम्हारा पार्टनर कहकर गया है।' इस पर काजी कहते हैं- 'मैंने ही स्काउट को कहा है कि इसमें गलत नहीं है।' ये सुनकर माही कहती हैं- 'आपको ये नहीं बोलना चाहिए था।'

इस वीकेंड का वार के बाद हुए नॉमिनेशन टास्क में स्काउट ने लव गिल को नॉमिनेट किया था। स्काउट के इस कदम से लव काफी परेशान हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। ऐसे में स्काउट को लव से बात करने की कोशिश करते देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। किसी ने उन्हें 'नौटंकीबाज' कहा तो किसी ने 'चालाक' कहकर स्काउट की आलोचना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |