Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

माधुरी दीक्षित संग थिरकीं शरवरी वाघ, 'ये प्रेम मोल लिया' के गाने पर दिखाई अदाएं


शरवरी वाघ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। इस बीच राजश्री सिनेमा की विरासत को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए अभिनेत्री शरवरी ने दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया। दोनों ने शरवरी की आने वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और अपना एक्सपीरियंस साझा किया है। यह पल इसलिए भी खास रहा, क्योंकि इसमें हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री माधुरी और सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म की लीड एक्ट्रेस शरवरी एक साथ नजर आईं।

माधुरी दीक्षित का नाम सूरज बड़जात्या की सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन..!’ से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म के गाने, डांस और पारिवारिक माहौल को आज भी लोग पसंद करते हैं। वहीं, शरवरी अब सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। ऐसे में दोनों अभिनेत्रियों का साथ डांस करना पुरानी यादों और आने वाली फिल्म के बीच एक खूबसूरत जुड़ाव बन गया। शरवरी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया। उन्होंने बताया कि अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के साथ डांस करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

शरवरी ने लिखा, 'सूरज बड़जात्या सर की राजश्री की सबसे खास और शानदार हीरोइनों में से एक, माधुरी दीक्षित मैम से इतना प्यार पाकर मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं। अपनी आइडल के साथ डांस करने का मौका मिलना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। यह पल मेरे लिए बेहद खास है। शुक्रिया मैम, आप सबसे बेहतरीन हैं! हम आपके हैं कौन, प्रेम मोल लिया। 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में।

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' की बात करें तो एक म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर है, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। वहीं फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से इस फिल्म का निर्माण किया है, जो 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं और इनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पहवा, सौम्या टंडन और स्वानंद किरकिरे जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शरवरी वाघ आखिरी बार 'अल्फा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थीं और अनिल कपूर-बॉबी देओल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में थे। इससे पहले वह 'मैं वापस आऊंगा' में दिखाई दी थीं। आने वाले समय में शरवरी 'ये प्रेम मोल लिया' में दिखाई देंगी और हाल ही में अहान पांडे संग नई फिल्म का भी ऐलान हुआ है, जिसका नाम 'बेपरवाह' है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया, जिसे देखते ही अहान और शरवरी के फैंस ने उत्सुकता जाहिर करना शुरू कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |