Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः शांति और भाईचारे के साथ मनाएं नवरात्रि-विजयदशमी का पर्व - डीएम


जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने की अपील, त्योहारों में सामाजिक सौहार्द बनाए रखें, सामूहिक प्रयासों से दूर करें बलिया की समस्याएं


बलिया। नवरात्रि और विजयदशमी का पर्व आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। जनपदवासी इन त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाएं। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार को जनपद के नागरिकों को नवरात्रि एवं विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए यह अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब समाज के सभी वर्गों के लोग मिल-जुलकर इन्हें मनाएं और आपसी सौहार्द बनाए रखें।

जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का उपद्रव न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। नवरात्रि और विजयदशमी हमें प्रेम, समानता, एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं। ऐसे पावन अवसरों पर आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक एकता को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बलिया जनपद के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान आपसी सहयोग, सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सोच से किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि जनपदवासी एकजुट होकर विकास कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं और जिले को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से त्योहारों को हर्षोल्लास, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी विश्वास और सद्भाव बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश और बलिया जनपद की उन्नति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए विश्वास जताया कि नागरिकों के सहयोग से जनपद विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |