Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बुलंदशहर में बेलोन देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई, पांच की मौत


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 16 अक्टूबर को दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया जिसमें कासगंज के सिढ़पुरा से ईको वैन कार से बेलोन देवी के दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों में से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हैं। इस सड़क दुर्घटना में ईको वैन कार सीधे पेड़ से जा टकराई जिसमें जिन पांच लोगों की मौत हुई है उसमें तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल है। वहीं तीन लोग जो घायल हुए हैं उनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह दर्दनाक सड़क हादसा बुलंदशहर के थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ।

बुलंदशहर में यह सड़क दुर्घटना डिबाई तहसील क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ जिसमें श्रद्धालुओं से भरी ईको वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कासगंज जिले के सिढ़पुरा निवासी एक ही परिवार के आठ लोग ईको वैन में सवार होकर बुलंदशहर के बेलोन स्थित मां बेला भवानी देवी मंदिर में दर्शन करने आ रहे थे। इसी दौरान रतनपुर के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी है।

बेलोन स्थित मां बेला भवानी देवी मंदिर में दर्शन करने ईको वैन कार से जा रहे 8 श्रद्धालु कासगंज जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। बुलंदशहर में हुए इस सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचने के साथ घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा तो वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है, इसके अलावा पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |