Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सपा की सरकार होती तो रामलीला पर दंगे शुरू हो गए होते-योगी आदित्यनाथ


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रदेश में सपा की सरकार होती तो रामलीलाओं के आयोजन के दौरान दंगे होते और कर्फ्यू जैसे हालात बने रहते। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में रामलीलाएं हो रही हैं और सावन में कांवड़ यात्रा भी बिना किसी परेशानी के पूरी होती है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गाजियाबाद में आयोजित शिक्षक-स्नातक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सावन के महीने में कांवड़ यात्रा पूरे देश का ध्यान आकर्षित करती है। उन्होंने कहा,


'गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच करीब 4.5 करोड़ कांवड़िये यात्रा करते हैं। इस दौरान कोई बड़ी समस्या, संकट या उपद्रव नहीं होता। श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं। यही भारत की पहचान है। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय कांवड़ यात्रा निकालना और रामलीलाओं का आयोजन करना संभव नहीं था। दुर्गापूजा के पंडाल तक नहीं लगाए जा सकते थे।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विरासत और विकास के बीच शानदार तालमेल बनाया है।

इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों से मुक्त कराई गई जमीन पर 602 घर बनाए जाने हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिस जमीन पर अतीक अहमद ने कब्जा किया था, उस इलाके का नाम अब श्रीकृष्णपुरी होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को श्रीकृष्णपुरी के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रयागराज में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा था कि सपा की सरकार आने पर माफिया और बदमाश सक्रिय होते हैं, जबकि भाजपा की सरकार विकास और बदलाव लेकर आती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में हर गरीब और हर जाति के व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के आवास की सुविधा का लाभ मिल रहा है। योगी आदित्यनाथ ने माफिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अब प्रयागराज में कोई माफियागिरी करने की हिम्मत नहीं करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |