Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मतदाता पर्ची में पिता के नाम पर छपा "राम ने शर्मा को मारा"! यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मांगी माफी


मतदाता पर्ची में 'राम ने शर्मा को मारा' मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने माफी मांग ली है। गलत मतदाता पर्ची को लेकर जातिगत पक्षपात के आरोपों पर सोशल मीडिया मंच पर की गई टिप्पणी के संबंध में मंगलवार को सफाई दी। नवदीप रिणवा ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की भाषा आधिकारिक कॉम्युनिकेशन के अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा के आधिकारिक 'एक्‍स' हैंडल पर हालिया टिप्पणियों को लेकर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उनके एक्स हैंडल को संचालित करने वाले को लेकर भी सवाल उठाए गए। मालूम हो कि यूपी में कई जगहों पर एमएलसी चुनाव की वोटर स्लिप में गड़बड़ी सामने आई थी। एक वोटर स्लिप में राम ने यादव को मारा लिखा हुआ था।

सीईओ नवदीप रिणवा ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर कहा, ''इस हैंडल के पोस्ट में आईं टिप्पणियों की भाषा के स्तर और भाव और इनकी तीखी प्रकृति इस आधिकारिक हैंडल से अपेक्षित संचार की प्रकृति के अनुरूप नहीं है। पोस्ट में टिप्पणियों से उत्पन्न वास्तविक गुस्से को अच्छी तरह से नोट किया गया है। हम इससे आहत और नाराज लोगों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं। अब से हमारा कॉम्यूनिकेशन शालीन और औपचारिक होगा।''

सीईओ ने एक दिन पूर्व अपने 'एक्‍स' हैंडल पर की गई उस टिप्पणी को भी साझा किया, जिसे लेकर सर्वाधिक आपत्ति की गई थी। गलत मतदाता पर्ची को लेकर जातिगत पक्षपात के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीईओ ने सोमवार को कहा था कि कंप्यूटर या सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं होते।



उन्होंने हाल में हुए विधान परिषद चुनाव में मतदाता सूची में 'राम ने शर्मा को मारा' जैसे अजीबोगरीब नाम की प्रविष्टि पर अपनी सफाई के साथ साथ व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि भगवान का यह शुक्र है कि राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा, अन्यथा जातिवादी होने के साथ-साथ सांप्रदायिक होने का इल्जाम भी लगता।

सीईओ ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह द्वारा निर्वाचन आयोग के लिए किए गये सवालों का जवाब देते हुए अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट में यह टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया में ये मामला गर्मा गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |