Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जलगांव में दिल दहला देने वाली वारदात: दशहरे की रात मामूली सी बात पर चली चॉपर


महाराष्ट्र के जलगांव शहर के मौली नगर इलाके में दशहरे की रात एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दुर्गा मंडल द्वारा आयोजित गरबा-डांडिया कार्यक्रम के दौरान मामूली सी बात पर हुए विवाद में एक 40 वर्षीय कर्मचारी की चॉपर घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है विवाद डांडिया खेल रही महिलाओं पर टू-व्हीलर की हेडलाइट पड़ने के कारण शुरू हुआ था।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौली नगर में देर रात हाईवे के किनारे दुर्गा मंडल की ओर से गरबा और डांडिया का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान टू-व्हीलर पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी की हेडलाइट सीधे डांडिया खेल रही महिलाओं पर डाल दी। जब वहां मौजूद लोगों ने युवकों की इस हरकत का विरोध किया और उनसे इस बारे में पूछा तो उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद किरण पाटिल और किशोर छगन पाटिल ने मामले को शांत कराने और बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान एक संदिग्ध युवक ने अपने पास से तेज धारदार चॉपर निकाला और किरण पाटिल के सीने में घोंप दिया। हमला इतना जोरदार था कि 40 वर्षीय किरण पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उन्हें बचाने आए किशोर छगन पाटिल भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किशोर पाटिल को तुरंत इलाज के लिए जीएमसी (GMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस जानलेवा हमले में मयूर जाधव, रोहित पाटिल और उनके साथ आया एक अन्य युवक शामिल था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों संदिग्ध मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जलगांव एमआईडीसी (MIDC) पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और फरार संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गईं, जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल इस भयावह घटना से पूरे मौली नगर में खौफ और तनाव का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |