Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः त्योहारों पर अलर्ट प्रशासन, डीएम-एसपी ने कसी कमर


अमेठी। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शशांक चैधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक की। इसमें धर्मगुरुओं, पूजा समितियों के प्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों और अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और परंपरागत तरीके से मनाए जाएं। पूजा पंडाल, मंच, जुलूस और शोभायात्रा निकालने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक आवागमन बाधित करने और सड़कों पर पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। आयोजकों को साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे। डीएम ने संबंधित विभागों को जुलूस मार्गों की मरम्मत, ढीले बिजली तारों को दुरुस्त करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पतालों में डॉक्टर, दवाएं और एंबुलेंस उपलब्ध रखने को कहा गया। मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग, सुरक्षित घाट और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पहले से पूरी करने पर जोर दिया गया।एसपी सरवणन टी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, आग से बचाव के लिए पानी और रेत की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीजे की आवाज और अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने को कहा। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह सहित संबंधित अधिकारी, धर्मगुरु और पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |