Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: दुर्गा पूजा-विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट, किया फ्लैग मार्च


जगदीशपुर/अमेठी। आगामी दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी शशांक चैधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने पुलिस बल के साथ जगदीशपुर कस्बे में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, दुर्गा पूजा पंडालों, मूर्ति स्थापना स्थलों और विसर्जन से जुड़े मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़कों की स्थिति, विद्युत पोलों, पंडालों की व्यवस्थाओं और मार्गों पर अतिक्रमण की स्थिति देखी। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य कराए जाने पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 11 अक्टूबर से पहले मरम्मत का काम हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों को परंपरागत उत्साह, आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अपुष्ट सूचनाएं सोशल मीडिया पर साझा न करें। किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और प्रमुख स्थानों पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता ळें प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा। फ्लैग मार्च के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना नितेश राज, थानाध्यक्ष जगदीशपुर सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |