Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: बेकरी की साझेदारी के विवाद में चली गोली, ग्राम प्रधान और भाई गिरफ्तार! लाइसेंसी रायफल, कारतूस और बाइक बरामदय घायल सोनू निषाद लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती


धनपतगंज/सुल्तानपुर। माधवपुर आचार्य गांव में बेकरी कारखाने की साझेदारी को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से घायल प्रभुनाथ निषाद उर्फ सोनू निषाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम प्रधान राममिलन वर्मा और उनके भाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

मंगलवार देर शाम बेकरी की साझेदारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे प्रभुनाथ निषाद के पेट में गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार के अनुसार, उपनिरीक्षक राकेश पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पीपरगांव अंडरपास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी रायफल, कारतूस और बाइक बरामद की है।

घायल की पत्नी प्रीति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई की। मामले में गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |