Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लगातार हो रही खुजली या चक्कते से हैं परेशान? जानें किस स्थित में डॉक्टर से मिलना है ज़रूरी?


खुजली को अक्सर त्वचा से जुड़ी सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। कई लोग इससे राहत पाने के लिए नई क्रीम लगाते हैं या अपने खानपान में बदलाव करते हैं। लेकिन अगर खुजली या त्वचा पर चकत्ते बार-बार उभर रहे हैं, लंबे समय तक बने रहते हैं या आपकी नींद पर असर डालने लगे हैं, तो इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के कंसल्टेंट त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित बत्रा बता रहे हैं कि खुजली होने पर किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से कब संपर्क करना जरूरी है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ से कब मिलना चाहिए?

जब बार-बार लक्षण उभरें: पित्ती कभी-कभार उभरकर अपने आप ठीक हो सकती है, लेकिन बार-बार लौटने वाले लक्षणों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए ध्यान दें कि पित्ती कितनी बार उभरती है, यह सिलसिला कितने समय से चल रहा है।


नींद प्रभावित होने लगे: लगातार खुजली के कारण रात में सोने या गहरी नींद लेने में परेशानी हो सकती है। नींद पूरी न होने से दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन और ध्यान लगाने में कठिनाई हो सकती है। अगर खुजली के कारण ध्यान केंद्रित करने या अपनी दिनचर्या निभाने में परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए।


जब खुद के उपायों से राहत न मिले: बार-बार पित्ती उभरने पर लोग इसके कारण तलाशने के लिए खानपान, त्वचा की देखभाल के उत्पादों और रोजमर्रा की आदतों में बदलाव करने लगते हैं। कुछ लोग यह समझे बिना कि लक्षण बार-बार क्यों लौट रहे हैं, बिना पर्चे के मिलने वाली दवाओं या दूसरे उपायों का सहारा लेने लगते हैं।
कब हो जाएं सावधान?

लगातार खुजली और बार-बार पित्ती उभरने को रोजाना की जिंदगी का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर लक्षण छह हफ्ते से ज्यादा समय तक बने रहें, खुद के उपायों के बावजूद लौटते रहें या नींद, कामकाज पर असर डालने लगें, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |