Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मैदे से नहीं, एक कप सूजी से बनाएं बाजार जैसी खस्ता खारी, चाय के साथ आएगी खूब पसंद


अगर आपको चाय के साथ रस्क या खारी खाना पसंद है तो यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। आज हम आपके लिए घर पर बाजार जैसी खस्ता खारी की बनाने का आसान तरीका लेकर आए हैं। खास बता यह है कि इसे बनाने के लिए मैदा का नहीं बल्कि सूजी का इस्तेमाल किया गया है। शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन हो, तो आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं सूजी की खस्ता खारी
सूजी खारी के लिए सामग्री:

सूजी खारी के लिए सामग्री: डेढ़ कप सूजी, 1 चम्मच जीरा, 2 बड़े चम्मच तेल, एक चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, एक छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, एक चम्मच तिल के बीज, एक चम्मच कसूरी मेथी, एक कप पानी, एक चम्मच नमक


घी लोशन के लिए सामग्री: 3 बड़े चम्मच देसी घी, 2 चम्मच कॉर्नस्टार्च
सूजी खारी बनाने की विधि

पहला स्टेप: सूजी खारी बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को मिक्सर जार में डालें और एकदम बारीक पीसकर एक बड़ी थाली में निकाल लें। अब उसके बाद गैस पर एक पैन रखें और उसमें तेल डालें। अब उसमें इसमें जीरा, अजवाइन, हींग, चिली फ्लेक्स, तिल के बीज, कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छी तरह से भून लें। जब ये चटकने लगे तब इसमें एक गिलास पानी डालें और अच्छी तरह से उबालें। जब पानी आधा रह जाए तब उसे सूजी के आटे में मिलाएं और अच्छी तरह से गूंथें। सूजी पानी ज़्यादा सोख्ता है इसलिए आप अलग से भी पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे दस मिनट तक ऐसे ही रख दें ताकि अच्छी तरह से सेट हो जाए।


दूसरा स्टेप: अब एक कटोरी में 3 चम्मच देसी घी लें। इसमें 2 बड़े चम्मच कॉर्नस्टार्च डालकर अच्छी तरह फेंटें, ताकि एक स्मूथ मिश्रण तैयार हो जाए। यह लोशन खारी की परतों को कुरकुरा बनाने में मदद करेगा।


तीसरा स्टेप: अब, तैयार सूजी के आटे को बराबर हिस्सों में बांट लें। अब हर हिस्से को बेलकर पतली रोटी जैसा आकार दें। इसके ऊपर घी और कॉर्नस्टार्च का मिश्रण लगाएं। फिर दूसरी परत रखकर इसी प्रक्रिया को दोहराएं। इससे खारी में परतदार बनावट आएगी। तैयार परतों को हल्के हाथों से बेलें और चाकू की मदद से मनचाहे आकार में काट लें।
चौथा स्टेप: खारी को कड़ाही में धीमी आंच पर तेल में तलें, ताकि खारी अंदर तक अच्छी तरह पक जाए। तैयार खारी को प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद यह और कुरकुरी हो जाएगी। इसे शाम की चाय के साथ सर्व करें। इसके अलावा अगर तवे पर डालते ही चीला चिपक जाता है तो स्पॉन्जी और परफेक्ट चीला बनाने के लिए ये टिप्स ट्राई करें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |