Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः जेंडर रेशियो बढ़ाने में सहयोग करें राजनीतिक दल- डीएम


  • शादी के बाद आईं महिलाओं और युवतियों को मतदाता बनाने पर जोर
  • मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को चलाएं जागरूकता अभियान


बलिया। मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान मतदाता सूची से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बलिया का जेंडर रेशियो कम है। मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी बीएलओ और एसडीएम लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन इस अभियान को सफल बनाने में राजनीतिक दलों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से लोगों को जागरूक करें और महिलाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से शादी के बाद जिले में आईं नई महिलाओं तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर नई मतदाता बनने वाली युवतियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनजागरूकता के माध्यम से मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से इस दिशा में सक्रिय सहयोग करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सभी एसडीएम एवं राजनैतिक दल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |