Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

''एलन मस्क के इशारे पर हो रहा आंदोलन'', देश के खिलाफ हो रही साजिश-बृजभूषण शरण सिंह


दिल्ली समेत देश भर में हो रहे आंदोलन को लेकर यूपी बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। बृजभूषण सिंह ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के इशारे पर यह पूरा आंदोलन हो रहा है। यह हमारे देश के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है।

बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह ने कहा कि हमारे देश की तुलना बांग्लादेश और पाकिस्तान से की जा रही है और पहली बार यहां सुप्रीम कोर्ट को डराने के इरादे से एक मार्च निकाला गया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। ये विदेशी लोग जो हमारे देश में कारोबार तो करना चाहते हैं, लेकिन सिर्फ अपनी शर्तों पर वही इस आंदोलन को हवा दे रहे हैं।

वहीं, बीजेपी के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वे बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहते हैं और युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल 'अराजकता' फैलाने के लिए कर रहे हैं। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र किसी को भी अव्यवस्था फैलाने या संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कम करने की छूट नहीं देता है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस और उसके राजनीतिक सहयोगी, सीधे तौर पर या अपने समर्थक संगठनों के माध्यम से, युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल रचनात्मक कार्यों और राष्ट्र-निर्माण में लगाने के बजाय, राजनीतिक टकराव को बढ़ावा देने और अराजकता फैलाने के लिए कर रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली के साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी ने आज मुंबई में भी तिरंगा मार्च निकालने की तैयारी की है। दिल्ली पुलिस ने CJP को तिरंगा मार्च की अनुमति नहीं दी है लेकिन मुंबई पुलिस से CJP को तिरंगा मार्च के लिए इजाजत मिल गई है। मुंबई पुलिस ने CJP को मुंबई के आजाद मैदान में एक दिवसीय तिरंगा मार्च निकालने की अनुमति दे दी है।

वहीं, दिल्ली का कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्ट बंद है। पूरे इलाके में भारी फोर्स तैनात है। सेंट्रल पार्क से जंतर मंतर की दूरी सिर्फ 600 किलोमीटर है इसलिए--जंतर-मंतर पर भी मल्टी लेयर बैरिकेडिंग की गई है। सेंट्रल पार्क में जहां सीजेपी ने तिरंगा रैली का आह्वान किया है। वहां पर 40 से ज्यादा नए सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। सेंट्रल पार्के के चारों तरफ से कैमरा लगा है ताकि लोहे के ग्रिल या दीवार को फांद कर ना घुसे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |