Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाजार में मिलने लगा है आंवला, घर पर बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर आंवले का मुरब्बा


अक्टूबर का महीना शुरू होते ही बाजारों में आंवले नज़र आने लगेंगे। आंवले से लोग कई तरह की डिशेज बनाई जाती है जिनमें आंवले की चटनी बहुत कॉमन है। इसके अलावा कुछ लोग इसे कच्चा भी खाते हैं। आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आंवला विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और वायरल इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। लेकिन क्या आपने आंवले का मुरब्बा ट्राय किया है। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। यहां आंवला मुरब्बा की रेसिपी दी गई है।
सामग्री ताजा आंवला: 1 किलोग्राम (बड़े और बेदाग आकार के)
चीनी: 1 किलोग्राम
फिटकरी या चूना: 1 छोटा चम्मच (आंवले का कसैलापन कम करने के लिए)
हरी इलायची: 5-6 (कुटी हुई)
काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
काला नमक: आधा छोटा चम्मच
केसर के धागे: 8-10
आंवला मुरब्बा बनाने का तरीका स्टेप बाय स्टेप

स्टेप 1: आंवलों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। अब एक कांटे की मदद से आंवलों में चारों तरफ गहरे छेद कर लें।

स्टेप 2: एक बर्तन में पानी लें और उसमें थोड़ा सा चूना या फिटकरी डालकर मिला लें। इसमें आंवलों को रातभर या 8-10 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें निकालकर 2-3 बार साफ पानी से अच्छे से धो लें।

स्टेप 3: एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें आंवलों को 8-10 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं। ध्यान रखें कि आंवले सॉफ्ट हो जाएं, लेकिन टूटने न पाएं। इसके बाद पानी छानकर आंवले अलग सुखा लें।

स्टेप 4: अब एक कढ़ाई में चीनी और 1 कप पानी डालकर धीमी आंच पर चीनी घुलने तक पकाएं। जब चीनी पिघल जाए, तो इसमें उबले हुए आंवले डाल दें।

स्टेप 5: आंवलों को चाशनी के साथ धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि चाशनी एक तार की न हो जाए और आंवले का रंग बदलकर शहद जैसा सुनहरा न दिखने लगे।

स्टेप 6: गैस बंद करने से पहले इसमें कुटी हुई इलायची, काली मिर्च, काला नमक और केसर मिलाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |