अमेठीः सड़क किनारे दुकानों से जाम की समस्या
October 06, 2026
अमेठी। कस्बे में सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा दुकानें लगाए जाने और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। अमेठी बस अड्डे के आसपास सड़क के किनारे दुकानें लगी होने से बसों के आवागमन में परेशानी होती है। वहीं, लोग सड़क पर ही दोपहिया वाहन खड़े कर बाजार और सब्जी खरीदने चले जाते हैं। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। खासकर शाम के समय बाजार में भीड़ बढ़ने पर जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। जाम के कारण बस यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे किए जा रहे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग को हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
