Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

इस सीक्रेट तरीके से बनाएं शरद पूर्णिमा की खीर, बनेगी एकदम क्रीमी और मलाईदार


शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होकर अमृत बरसाता है और खीर को चांदनी रात में रखकर खाने से वह औषधीय गुणों से भरपूर हो जाती है। यही वजह है कि लोग इस दिन खीर बनाते हैं और खुले आसमान के नीचे रखकर खाते हैं। इस दिन लगभग हर घर में खीर बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप स्वादिष्ट और मलाईदार खीर खाना चाहते हैं तो यहां बताई गई रेसिपी से बना सकते हैं। इस तरह बनाने से खीर एकदम मलाईदार और स्वादिष्ट बनेगी। तो बिना देरी के यहां से नोट कर लें इसकी रेसिपी।
सामग्री
खीर के चावल: आधा कप (छोटे दाने वाले सुगंधित चावल)
दूध: 1 लीटर (फुल फैट क्रीम दूध)
चीनी: आधा कप (स्वादानुसार)
मलाई: 2 से 3 चम्मच
मेवे: बादाम, काजू, पिस्ता (बारीक कटे हुए)
इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
बनाने का तरीका
  • मलाईदार और स्वादिष्ट खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। चावल को अच्छी तरह धोने के बाद इसे पानी में भिगोकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद, पानी निकालकर हाथों से चावल को हल्का-सा क्रश कर लें। इससे चावल दूध में अच्छी तरह घुल जाता है और रबड़ी जैसा टेक्सचर आता है।
  • अब एक भारी तले के बर्तन में फुल क्रीम दूध उबालने के लिए रखें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच को धीमा कर दें। धीमी आंच पर दूध को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक एक चौथाई हिस्सा कम न हो जाए। धीमी आंच पर पकने से दूध में मिठास और गाढ़ापन आता है।
  • अब इसमें भिगोए हुए और क्रश किए हुए चावल डालें। आंच को बिल्कुल धीमा रखें और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चावल नीचे न चिपके।
  • जब चावल पकने लगे और खीर लगभग तैयार होने लगे तब इसमें 2 से 3 चम्मच ताजी मलाई डालें। इससे हलवाई जैसी मलाईदार परत ऊपर तैरने लगती है।
  • जब खीर पक जाए और मलाईदार हो जाए तब इसमें केसर वाला दूध और बारीक कटे हुए मेवे जैसे बादाम, काजू, पिस्ता डाल दें। मेवे डालने के बाद खीर को 5 से 7 मिनट तक और पकाएं ताकि मेवों का स्वाद दूध में अच्छी तरह आ जाए।
  • खीर में चीनी हमेशा अंत में ही डालें। यदि आप चावल पकने से पहले चीनी मिला देंगे, तो चावल अच्छी तरह नहीं पकेंगे। चीनी घुलने के बाद 2 मिनट और पकाएं और अंत में हरी इलायची का पाउडर डालकर गैस बंद कर दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |