Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें वेजी ओट्स टिक्की की आसान रेसिपी




अगर आप सोच रहे हैं कि सुबह के नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो तो वेजी ओट्स टिक्की आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। ओट्स और कई सब्जियां से मिलकर बनी यह टिक्की आपको एक साथ प्रोटीन से लेकर फाइबर जैसे कई पोषक तत्व प्रदान करती है। ख़ास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और स्वाद में यह बेहद लाजवाब लगती है। इसे आप बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए भी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं घर पर कुरकुरी और चटपटी वेजी ओट्स टिक्की बनाने की आसान रेसिपी।

ओट्स 8 बड़े चम्मच, ग्रीक योगर्ट 5-6 बड़े चम्मच, पनीर 100 ग्राम, चुकंदर 3/4 कप (बारीक कटा हुआ), गाजर 1 कप, बीन्स आधा कप (बारीक कटा हुआ), प्याज 2 छोटे (बारीक कटे हुए), हरी मिर्च 2 (बारीक कटी हुई), थोड़ा सा ताज़ा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, काली मिर्च 1 छोटा चम्मच, पकाने के लिए तेल
वेजी ओट्स टिक्की बनाने की विधि

पहला स्टेप: वेजी ओट्स टिक्की बनाने के लिए एक बाउल में ग्रीक योगर्ट, ओट्स और नमक को मिलाकर 8-10 मिनट के लिए अलग रख दें।


दूसरा स्टेप: इस बीच, चुकंदर, गाजर, बीन्स, प्याज जैसी सभी सब्जियों को बारीक काट लें।


तीसरा स्टेप: अब उसके बाद, कटी हुई सब्जियों को योगर्ट और ओट्स के मिश्रण में डालें, साथ ही काली मिर्च और जीरा पाउडर भी डालें और अच्छी तरह से मिला दें।


चौथा स्टेप : अब, अपने हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर अपनी पसंद के आकार की टिक्कियां बना लें। इन टिक्कियों को क्लिंग रैप (प्लास्टिक रैप) से लपेटें और कम से कम आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
पांचवां स्टेप: अब उसके बाद, आप इन्हें पैन में फ्राई कर सकते हैं या एयर-फ्राई कर सकते हैं। पैन में फ्राई करने के लिए एक पैन में तेल डालकर अच्छी तरह से ग्रीस करें और दोनों तरफ से ब्राउन होने तक अच्छी तरह से सेकें। अब इसे हरे धनिए की चटनी के साथ गरमागरम परोसें। इसके अलावा आप फेस्टिव सीजन के मौके पर मलाईदार रबड़ी भी बना सकते हैं, नोट करें रेसिपी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |