Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ऐसे करते रहे तो जो कुछ भी बचा है, वह भी गंवाना पड़ेगा-सीएम योगी


देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ आज जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि वे अराजकता फैला कर आम जनता को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने पर ईवीओम और चुनाव आयोग को दोष देती है, जबकि जीतने पर इसे अपनी उपलब्धि बताती है। योगी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना और देश में अराजकता फैलाना कांग्रेस की नीति बन गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "चुनाव जीते तो इनका पुरुषार्थ और हारे तो ईवीए और चुनाव आयोग दोषी।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अव्यवस्था और अराजकता पैदा करके देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा,"ऐसा व्यवहार कांग्रेस की मंशा का हिस्सा बन गया है। उन्हें अपना भ्रष्ट व्यवहार और अविश्वास पैदा करने वाला नेतृत्व बदलना चाहिए। उन्हें भारत में अराजकता नहीं फैलानी चाहिए और न ही भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की कोशिश करनी चाहिए। लोग इस अराजकता को स्वीकार नहीं करेंगे, वे इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वे ऐसा ही करते रहे, तो उनके पास जो कुछ भी बचा है, वह भी उन्हें गंवाना पड़ेगा।"

सीएम योगी ने कहा कि यह देश देख रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व को इस बात को देखना चाहिए कि जनता उन्हें बार-बार क्यों ठुकरा रही है। 1985 के बाद से कांग्रेस यूपी में फिर से नहीं आ पाई। यानी यूपी ने कांग्रेस को आज से 41 वर्ष पहले विदा कर दिया था। देश के अंदर तमाम अन्य राज्य एक-एक करके कांग्रेस से मोहभंग हो करके उनसे मुक्ति प्राप्त कर चुके हैं। लेकिन अपनी विफलता को छुपाने के लिए आज वह भारत के लोकतंत्र के साथ देश की जनभावनाओं के साथ और चुनी गई सरकारों के खिलाफ अस्थिरता का माहौल पैदा करके अराजकता की स्थिति पैदा करने पर उतारू हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार देखा जा रहा है कि कांग्रेस न्यूसेंस क्रिएट कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |