Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: शादी के वादे से मुकरने पर युवती ने खाया विषैला पदार्थ,। युवक द्वारा झूठा मुकदमा कोर्ट में डालने पर आहात हुई युवती


शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र में शादी की मांग को लेकर चल रहा विवाद एक गंभीर मोड़ पर पहुंच गया। लखनऊ की एक युवती न्याय की आस में शाहबाद कोतवाली पहुँची थी,उसने कथित तौर पर विषैला पदार्थ खा लिया। युवती  का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार, शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के भीतरगांव निवासी युवक और लखनऊ की युवती की पहचान लगभग एक साल पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई थी।

बातचीत बढ़ने पर दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए और युवक ने युवती से शादी का वादा किया था।

युवती मुरादाबाद की एक निजी बैंक में कलेक्शन का कार्य करती है। पहले वह लखनऊ में तैनात थी, लेकिन उसने अपना ट्रांसफर मुरादाबाद करवा लिया  युवती का आरोप है कि जुलाई 2025 में युवक के परिजन उसके घर गए थे और अंगूठी पहनाकर रिश्ता तय किया था, लेकिन बाद में पूरा परिवार मुकर गया।

युवती के मुताबिक, युवक की मंगनी कहीं और तय कर दी गई है। युवक के रिश्तेदार द्वारा मंगनी की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर साझा करने के बाद युवती को इस बात की जानकारी मिली।

युवती का यह भी कहना है कि युवक ने उस पर न्यायालय के माध्यम से एक झूठा मुकदमा भी दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया । इससे आहत होकर युवती ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया

बुधवार को युवती शाहबाद कोतवाली पहुँची और न्याय की मांग  की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने युवती की पूरी बात सुनी। इसके बाद युवती ने वॉशरूम जाने की अनुमति माँगी, वॉशरूम में जाकर अपने साथ मुरादाबाद से लाया हुआ विषैला पदार्थ खा लिया।

युवती की हालत को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

पुलिस ने भीतरगांव निवासी युवक के परिजनों से संपर्क साधकर उन्हें तुरंत कोतवाली बुलाया इस दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश कुमार, हल्का इंचार्ज रोहित कुमार, महिला उप निरीक्षक कंचांधामा व भारी पुलिस बल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद रहा। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने जानकारी दी कि युवती का प्रेम प्रसंग कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीतरगांव निवासी युवक से चल रहा था युवती के अनुसार युवक ने शादी का वादा कर रखा है। युवक एव युवक के परिजनों को कोतवाली शाहबाद बुलाया गया है अभी तक इस मामले में  युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है तहरीर के। आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |