Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: धू धूकर जला रावण और मेघनाथ का पुतला, असत्य पर हुई सत्य की जीत


शाहबाद। नगर में सनातन धर्म श्रीरामलीला सभा द्वारा कराए जा रही रामलीला मंचन में बुधवार देर शाम को रावण व मेघनाथ के पुतला फूंका गया। इस दौरान राम रावण युद्ध का मंचन कर रहे कलाकार एक दूसरे पर तीर कमान चलाकर युद्ध लड़ रहे थे। वहीं इस मंचन को देखने बड़ी संख्या में रामलीला मैदान पहुंचे दर्शको ने तालियां बजाकर मंचन का आनंद उठाया। लंबे चले युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम के द्वारा रावण की नाभि में तीर मारते ही रावण जमीन पर गिरकर धराशाई हो गया और उसका अंत हो गया। बुराई पर अच्छाई की विजय हुई। भगवान श्रीराम के द्वारा रावण और मेघनाथ के ऊंचे ऊंचे पुतलों में आग वाला तीर लगते ही दोनों के पुतले धूं धूं कर जलकर राख हो गए। काफी देर तक तेज पटाखे की आवाजें भी आती हैं। पूरा रामलीला मैदान जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हो उठता है। उससे पहले क्षेत्रीय विधायक राजबाला सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक पति दिलीप लोधी, एसडीएम आदेश कुमार, सीओ देवकी नंदन, कोतवाल धनंजय सिंह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मुकेश चंद गुप्ता, महाप्रबंधक देवेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केशव गुप्ता आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |