Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ के सआदतगंज में हुए तिहरे हत्याकांड का वीडियो वायरल! गोलियां बरसाते हुए दिख रहा है आरोपी ऋषभ


यूपी की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज में हुए ट्रिपल मर्डर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन लोगों की हत्या का आरोपी ऋषभ फायरिंग करते हुए दिख रहा है। बता दें कि लखनऊ के सआदतगंज इलाके में बीते सोमवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप ऋषभ शुक्ला पर लगा था। आरोप है कि चबूतरे के विवाद और गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में ऋषभ ने शिवजी तिवारी, उनके बेटे सुयश और शिवाजी के भाई शिवेंद्र तिवारी की गोली मारकर जान ले ली थी।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ऋषभ ने कैसे गोली चलाई। गोली चलाने के बाद वो किसी को फोन करके कह रहा था कि हमको डंडे से पीटा। मैंने गुस्से में मारा है। हमने बाद में गोली चलाई है। एक अन्य वीडियो में ऋषभ को एक पुलिसकर्मी पकड़े हुए दिख रहा है। वीडियो में एक और आवाज ऋषभ की एक महिला परिजन की आ रही है। वह कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि ऋषभ ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई है। देखिए उसके चेहरे पर कितनी चोटें आई हैं।

गौरतलब है कि बीते 27 अक्टूबर को आरोपी ऋषभ के घर को LDA ने सील कर दिया था। इसके बाद, अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन भी हुआ था। बीते सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे सआदतगंज थाना इलाके के ब्राह्मण टोला, नौबस्ता में मामूली विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हुई थी। इस वारदात में एक ही फैमिली के 3 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में शिवाजी तिवारी, उनका बेटा सुयश तिवारी और उनके भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू का नाम शामिल है।

दरअसल, शिवाजी तिवारी और उनके पड़ोस में रहने वाले ऋषभ शुक्ला के बीच पहले से घर के बाहर लगे बरगद के पेड़ के पास चबूतरा बनवाने को लेकर विवाद था। इस दौरान, बीते सोमवार को सुयश तिवारी ने बरगद के पेड़ के नीचे अपनी कार पार्क कर दी थी। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के अनुसार, सुबह जब करीब 10:30 बजे शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गए तो वहां उनका ऋषभ शुक्ला से विवाद हो गया।

फिर, हो-हल्ला सुनकर शिवेंद्र के भाई शिवाजी तिवारी भी घर से बाहर निकल आए और उसके बाद ऋषभ ने कथित रूप से पहले शंभू और शिवाजी तिवारी को गोली मारी और फिर गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकले सुयश पर भी फायरिंग कर दी। इस घटना में शिवाजी और सुयश की मौके पर मौत हो गई और शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू ने अस्पताल में दम तोड़ा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |