Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उल्हासनगर में हरीश गजवानी को चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं


महाराष्ट्र के उल्हासनगर से जहां एक शख्स की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने हरीश गजवानी नाम के शख्स पर पहले चाकू से हमला किया और फिर दो राउंड फायरिंग की। हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए लेकिन वारदात के दो घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हमले में हरीश गजवानी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात में तीन हमलावर शामिल थे, तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह वारदात बुधवार रात करीब 8:30 बजे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के पास कैंप-4 इलाके में हुई। चूंकि यह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है, इसलिए घटना के बाद पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप और दहशत फैल गई। शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने हरीश गजवानी पर पहले धारदार हथियार (चॉपर) से हमला किया और फिर उनके सिर में 2 गोलियां दाग दीं। हमलावर वारदात को अंजाम देकर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही उल्हासनगर के डीसीपी सचिन गोरे सहित पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हरीश को तुरंत नजदीकी सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस वारदात के बाद का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावर हाथ में चॉपर लिए एक दुकान के बाहर से जाते हुए दिख रहा है। उसके पीछे अन्य आरोपी भी है।

डीसीपी सचिन गोरे ने बताया कि 2021 की आपसी रंजिश की वजह से ये हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की क्राइम ब्रांच और गुप्तचर विभाग की तत्परता से आरोपियों को मिलिंद नगर इलाके से हिरासत में लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक खुद भी एक पूर्व हत्याकांड के मामले में आरोपी था और फिलहाल जमानत पर बाहर था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश नायडू, विजय पुरन सिंह और नूर आलम खान के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |