प्रतापगढः समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान दूसरों को भी जनसेवा के प्रति प्रेरित करता है रू डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर
October 11, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के चमरुपुर शुक्लान गांव में शिक्षक एंव साहित्यकार डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर के संयोजन में अधिवक्ता अरविन्द दुबे का सारस्वत सम्मान किया गया। समाजसेवी एवं साहित्यकार मिठाईलाल गौतम ने उन्हें सम्मानित कर उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की महत्ता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर ने कहा कि साहित्य और शिक्षा समाज को सही दिशा देने के साथ ही मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान दूसरों को भी जनसेवा, रचनात्मकता और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करता है। इस दौरान शुभकंरी मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हरिवंश शुक्ल शौर्य, आचार्य रामप्रताप पाण्डेय, रामलखन शुक्ल, मण्टू शुक्ल, सिंटू शूक्ल, विकास शर्मा, चंद्रशेखर शुक्ल, लव शुक्ल, प्राणनाथ यादव आदि मौजूद रहे ।
