Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मखाना का फलाहारी सूप, व्रत के लिए है बेस्ट ऑप्शन, जान लें रेसिपी




व्रत या उपवास के दौरान ज्यादातर लोगों को थकान महसूस होती है और जरूरत से ज्यादा नींद आती है। ऐसे में शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है। एनर्जेटिक रहने के लिए लोग मखाने का सेवन करते हैं। आम तौर पर लोग इसे भुनकर खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मखाने का फालहारी वाला सूप ट्राय किया है। यह सूप न केवल पचने में आसान है, बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फाइबर होता है, जो व्रत के दौरान आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक रखने का काम करेगा। यहां मखाना सूप की सिंपल रेसिपी दी गई है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।
सामग्रीमखाना: 1.5 कप
मूंगफली - 1/2 कप
उबला आलू
टमाटर 1
देसी घी: 3 बड़ा चम्मच
सेंधा नमक: स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
अदरक: 1/2 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई)
पानी: 2-3 कप
ताजा हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच घी डालें और 1.5 कप मखाने को कुरकुरा होने तक रोस्ट कर लें। जब ये रोस्ट हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें।
अब उसी पैन में 1 चम्मच घी डालें और 1/2 कप मूंगफली डालें। इसे भी 2 मिनट तक रोस्ट करें और फिर इसे भी एक प्लेट में निकालें।
फिर से पैन में एक चम्मच घी डालें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच जीरा डालें, जब जीरा भुन जाए तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और इसे भुने।
इसके बाद इसमें बारीक कटा टमाटर डालें। जब टमाटर हल्का गल जाए तो इसमें कटे हुए उबले आलू डालें। आलू के साथ ही सेंधा नमक भी डालें। 5 मिनट तक इसे भूनें। फिर इसमें भुनी हुई मूंगफली डाल दें।
जब ये अच्छी तरह भुन जाए तो इसमें 2 कप पानी डालें। पानी डालने के बाद इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इसमें नींबू का रस डालें।
इसे तब तक उबलने दें जब तक ये गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद गैस बंद करें और रोस्ट किया हुआ मखाना डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स कर दें। ऊपर से धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |