सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
October 12, 2026
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने ऑफिशियली अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है. उनकी सोशल मीडिया से सालों पुरानी दूरी अब खत्म हो चुकी है. एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने के बाद एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने पटौदी लाइब्रेरी की झलक भी दिखाई है.
सैफ अली खान को सोशल मीडिया से दूरी बनाने और पर्सनल लाइफ को ऑनलाइन की दुनिया से दूर रखने के लिए भी जाना जाता है. वो ऑनलाइन से काफी हद तक दूर थे और उनकी पर्सनल लाइफ भी पर्सनल ही थी. लेकिन अब ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने के बाद उन्होंने इस दूरी को खत्म कर दिया है.
