Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर बोले असदुद्दीन ओवैसी! मुझे इससे कोई लेना देना नहीं..


इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली कर रहा है। इंडिया गठबंधन की रैली के जरिए विपक्षी दल चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को उठाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत गठबंधन के अन्य नेताओं ने इस अभियान में विपक्षी दलों और कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है। इस रैली को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है।

ओवैसी ने इंडिया महागठबंधन की रैली को लेकर कहा, 'मुझे इससे कोई लेना देना नहीं है। मेरा कोई मतलब इस रैली से नहीं नहीं है। मेरी लड़ाई SIR के मामले पर अलग है। मैं अदालत में SIR के मामले में लड़ाई लड़ रहा हूं। मैंने हर तरह के सवाल SIR के मामले को लेकर उठाए हैं, आज भी कहता हूं। चाहे मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति या चयन प्रक्रिया का मामला हो या उनको कानूनी संरक्षण देने का मैं दोनों के खिलाफ हूं।'

यूपी की राजनीति पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेता मुसलमानों की कयादत नहीं करते। वो सिर्फ सपा की कयादत करते हैं। मैं बार-बार कह रहा हूं कि मुसलमान अब दरी नहीं बिछाएगा। इकरा हसन और नाहिद हसन को लेकर ओवैसी ने कहा कि उनमें हिम्मत नहीं कि मंच से अस्सालमुअलैकुम भी कह दें। मुसलमानों को अपनी ताकत खड़ी करनी है। मुझे हक है कि मैं हर जगह से चुनाव लड़ूं।

जामिया और JNU के नारों पर ओवैसी ने कहा, अगर आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं तो उसका जिम्मेदार कौन है? वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार हैं। यह दोनों आरएसएस के मुस्लिम राष्ट्र मंच के लोग हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जामिया के छात्रों की डिमांड कोई नाजायज नहीं है, उनकी डिमांड बिल्कुल सही है।'

शरजील इमाम के मुद्दे पर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'आपकी किसी की विचारधारा को पसंद नहीं करते यह आपकी राय है लेकिन इस बुनियाद पर आप उसको इंसाफ से वंचित नहीं कर सकते। इंसाफ करना कोर्ट का काम है, कोर्ट में मामला तो चलने दीजिए। आप तो वह तक नहीं होने दे रहे हैं।'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |