Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

देश के 6 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी


दक्षिण भारत के कई राज्यों में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। तमिलनाडु और केरलम के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के साथ-साथ केरल और माहे के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरलम भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप और केरल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 40-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। वहीं, 22 से 27 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में झमाझम बारिश होने की संभावना है। 26 से 27 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) ने केरलम के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और पांच अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा और कोट्टायम में ऑरेंज अलर्ट है। इसका मतलब है कि इन जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। 22 अक्टूबर के दौरान गोवा और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |