Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

राजस्थान के चूरू में भीषण रोड एक्सीडेंट, ट्रॉला-कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत


राजस्थान के चूरू जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज़ रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों और कार के ड्राइवर की मौत हो गई। यह परिवार तारा नगर के सोमसीसर गांव से गोगामेड़ी स्थित एक मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा था। हादसे में सात महीने की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह दुखद घटना जिले के सादुलपुर इलाके के दादरेवा में हुई। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव सोमसीसर से कार में सवार होकर एक ही परिवार के लोग ढोक लगाने के लिए गुरुग्राम जा रहे थे। इसी दौरान न्यागली गांव के पास एक ट्रॉले के चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में सवार सभी लोग तारा नगर के सोमसीसर गांव के रहने वाले थे। परिवार गोगामेड़ी के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार में सवार लोगों के लिए जानलेवा साबित हुई। हादसे की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस घटना से हर कोई गहरे सदमे में है।

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी रिछपाल सिंह ,थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का मौका निरीक्षण किया और मृतकों के शवों को राजकीय उप जिला अस्पताल में मोर्चरी रूम में रखवाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इससे पहले शुक्रवार को जयपुर के जमवारामगढ़ में कार खाई में पलटने से चार युवकों की मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |