Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन शाम 4 बजे तक बंद


दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद शाम चार बजे तक बंद रहेगी। हलांकि इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो की ओर से इस संबंध में जानकारी शेयर की गई है। बता दें कि आज दिल्ली में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च है, वहीं सीजेपी भी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से आज सुबह 6 बजे से राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद ( यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी) रखने का फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी सर्विस अपडेट के अनुसार इस दौरान पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे।

हालांकि, इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों को मेट्रो बदलने यानी इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी। हालात की सुरक्षा एजेंसियां समीक्षा करेंगी और उसके अनुसार आगे की जानकारी शेयर की जाएगी। दिल्ली मेट्रो की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा करने से पहले अपने रूट की जानकारी लें और उसी के मुताबिक घर से निकलें।

दरअसल, इन मेट्रो स्टेशनों को इसलिए बंद कराया गया है ताकि प्रदर्शनकारी नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन करने के लिए नहीं पहुंच सकें। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नई दिल्ली इलाके में BNS की धारा 163 लागू है अगर कोई भी शख्स प्रदर्शन करने आता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |