Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव! 5 सीटों पर मतगणना जारी


महाराष्ट्र में एमएलसी चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। यहां पांच सीटों के लिए महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच मुकाबला है। पुणे स्नातक, नागपुर स्नातक, छत्रपतिसंभाजी नगर स्नातक,पुणे शिक्षक और अमरावती शिक्षक सीट के लिए 23 अक्तूबर को वोटिंग हुई थी। विधान परिषद की 78 सीटों में से इन पांच सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। पुणे ग्रेजुएट सीट पर कुछ देर के लिए कंफ्यूजन हुआ था जिसके चलते काउंटिंग बाधित हुई थी। लेकिन कंफ्यूजन दूर होते ही फिर से मतगणना शुरू हो गई।

महाराष्ट्र एमएलसी चुनावों में इन पांच सीटों पर कुल 182 कैंडिडेट चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इनके लिए 10,68,072 वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इन सभी पांच सीटों पर औसतन 72.96 फीसदी वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा वोटिंग अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हुई थी। जबकि सबसे कम वोटिंग छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |