Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कसा तंज! 5 सीटों पर नहीं, 50 जिलों में हारी है बीजेपी-अखिलेश यादव


यूपी MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन से अखिलेश यादव गदगद हैं। आज (शुक्रवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अखिलेश यादव ने सपा के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए बीजेपी पर तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि इस एमएलसी चुनाव में डबल इंजन डबल जीरो हो गया। वहीं, अमित शाह के यूपी दौरे पर अखिलेश यादव बोले कि बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते। अब बीजेपी के अंदर की फूट और उजागर होगी, भगदड़ मचेगी। इनकी टिकट की खिड़की खाली रहेगी। महिलाओं ने काफी वोट दिया है। जब एक पार्टी का ग्राफ ऊपर जाता है तो ऊपर ही जाता है। सपा की रिकॉर्ड जीत होने जा रही है। वो बेरोजगार होने वाले हैं। अब कई अधिकारियों पर गाज गिरने जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये 27 हजार स्कूल बंद कर रहे हैं और 27 हजार शराब के ठेके खुलवाने जा रहे हैं। वहीं, यूजीसी लागू करने के अमित शाह के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि UGC लागू करने लायक नहीं है। महिला आरक्षण बिल पास हो गया लेकिन महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया। ये हमेशा के लिए जाने वाले हैं। अभी-अभी जनता ने किसको हराया है? इस एमएलसी चुनाव में डबल इंजन डबल जीरो हो गया, उस पर तो उन्होंने कुछ नहीं कहा?

सपा सुप्रीमो ने यह भी बताया कि वह 1 नवंबर को विपक्ष की रैली में शामिल होंगे। चुनाव आयोग पर सवाल हैं। उसके खिलाफ सबूत हैं। अब चुनाव आयोग कुछ एक्शन ले रहा है। वोटर लिस्ट में सुधार की जरूरत है। वोटर लिस्ट में जो तस्वीरें हैं उन्हें पहचानना मुश्किल है। फिर मांग है कि आधार कार्ड से चुनाव हो, मेटल कार्ड हो, बायोमेट्रिक से चुनाव हो।

अखिलेश यादव बोले कि वाराणसी के मतदाताओं ने डबल इंजन को डबल जीरो दिया है। आकाश अग्रवाल के चुने जाने पर गिफ्ट मिला। जब आकाश अग्रवाल हमारे पास आए तो हमने उन्हें टिकट देने में 1 मिनट भी नहीं लगाया। जो लोग तैयारी में थे कि धूमधाम होगी वो धड़ाम से गिर गए। गिनती में 5 सीटें हैं लेकिन 50 जिलों में हारे हैं। रात भर जो संघर्ष कराया, जनता इनका घपला समझ गई है। ये 6 सीटें छल से जीते हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने MLC चुनाव पर कहा, 'गिनती में यह 5 सीटे हैं लेकिन ये लोग 50 जिलों में हारे हैं। आम जनता में यह बात चली गई है कि बीजेपी के लोग बेईमान हैं। सपा के लोग जनता के बल से जीते हैं और ये लोग 6 सीटें छल से जीते हैं। अगर इन्होंने छल नहीं किया होता तो शायद ये इतना भी नहीं जीतते।'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |