Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिहाड़ के जेल नंबर 4 में रांका, जेल नंबर 2 में सौरव, जमानत का हो रहा इंतजार


दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को SEM कोर्ट में पेश किया। इसके बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। सौरभ और आशुतोष को बेल बॉन्ड तोड़ने के जुर्म में 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। जबकि गिरफ्तार किए गए अजिंक्य शिंदे से 5 हज़ार का बेल बॉन्ड भरवाया गया है। इस बेल बॉन्ड इसलिए भरवाया गया है ताकि वो पांच साल तक अशांति न फैलाएं। बता दें कि जंतर-मंतर को हाल ही में प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |