Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सोनी मैक्स लेकर आ रहा है वाईआरएफ की अल्फा का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 31 अक्टूबर को रात 8 बजे


मुंबई: सोनी मैक्स अपने फेस्टिव लाइन-अप में एक्शन का दमदार तड़का लगाने जा रहा है, यश राज फिल्म्स की अल्फा के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ, जो 31 अक्टूबर को रात 8 बजे प्रसारित होगा। आलिया भट्ट और शरवरी अभिनीत यह फिल्म दो खतरनाक लड़कियों की ओरिजिन स्टोरी है, जो दर्शकों के लिए एक जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर लेकर आती है।

शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। वहीं, आलिया भट्ट एक ऐसे बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगी, जिसमें वह एक ऐसी असैसिन की भूमिका निभा रही हैं, जिसे मारने की ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया है। हाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार विज़ुअल्स और रोमांच से भरपूर अल्फा दो लड़कियों- आलिया और शरवरी के बेखौफ अल्फा अंदाज़ का जश्न मनाती है। यह फिल्म दर्शकों को एक रोमांचक और मनोरंजक अनुभव देने का वादा करती है।

अपने भव्य पैमाने और दिलचस्प कहानी के साथ, अल्फा हर पीढ़ी के दर्शकों के लिए एक ब्लॉकबस्टर अनुभव लेकर आती है। इसका वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर सोनी मैक्स के फेस्टिव लाइन-अप में एक और शानदार पेशकश है, जो बेखौफ कहानियों और हाई-वोल्टेज मनोरंजन का जश्न मनाते हुए, इस सीज़न के बड़े बॉलीवुड पलों की शुरुआत करता है।

आलिया भट्ट ने कहा, “सोनी मैक्स पर टेलीविज़न प्रीमियर के साथ अल्फा अब दर्शकों तक एक नए अंदाज़ में पहुँचेगी। फिल्म के एक्शन, किरदारों और उनकी भावनात्मक यात्रा को पर्दे पर उतारने के लिए हमने बहुत सोच-विचार और मेहनत की है। इसलिए यह देखना बेहद खास है कि थिएटर के बाद अब यह सफर लोगों के घरों तक पहुँचेगा। त्यौहारों का मौसम फिल्मों को परिवार के साथ बिताए जाने वाले खास पलों का हिस्सा बनाने का एक खूबसूरत समय होता है। जिन्होंने अभी तक अल्फा नहीं देखी है, उनके लिए यह इसे अनुभव करने का मौका है, और जिन्होंने देखी है, उनके लिए इसे दोबारा देखने की एक वजह। एक कलाकार के तौर पर यह बहुत अच्छा लगता है जब आपकी फिल्म नए दर्शकों तक पहुँचती रहती है। मुझे खुशी है कि सोनी मैक्स के साथ अल्फा को अब ऐसा करने का मौका मिल रहा है।”

शरवरी ने कहा, “अल्फा मेरे लिए एक बेहद रोमांचक और खास सफर रही है, और अब इसे टेलीविज़न पर आते देखना बहुत संतोषजनक है। हमने फिल्म के एक्शन, भावनाओं और इसकी दुनिया को पर्दे पर उतारने के लिए बहुत मेहनत की है। इसलिए यह जानना उत्साहजनक है कि अब यह एक नए तरीके से दर्शकों तक पहुँचेगी। त्यौहारों के मौसम में घर पर अल्फा जैसी फिल्म देखने की बात ही कुछ खास है, जहाँ इसके बड़े एक्शन सीक्वेंस और भावनात्मक पल परिवार के साथ साझा किए जा सकते हैं। सोनी मैक्स हमेशा से बड़ी और भव्य फिल्मों को दर्शकों के घरों तक पहुंचाने के लिए जाना जाता है, और मुझे बेहद खुशी है कि अल्फा भी इसका हिस्सा बन रही है। मुझे उम्मीद है कि जो दर्शक पहली बार यह फिल्म देखेंगे, उन्हें भी इसे देखने में उतना ही मज़ा आएगा, जितना हमें इसे बनाते समय आया था। वहीं, जो लोग इसे पहले देख चुके हैं, उन्हें इस बार भी फिल्म में कुछ नया और खास देखने को मिलेगा।”

देखना न भूलें अल्फा का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 31 अक्टूबर को रात 8 बजे, सिर्फ सोनी मैक्स पर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |