Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः वडनगर से काशी यात्रा पर निकले यात्रियों का विधानसभा क्षेत्र 248 प्रतापगढ़ में जगह-जगह भव्य स्वागत


प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत वडनगर से काशी की यात्रा पर निकले यात्रियों का विधानसभा क्षेत्र 248 प्रतापगढ़ में जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व एवं निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया। विधानसभा क्षेत्र की सीमा लोहिया नगर सहित विभिन्न स्थानों पर यात्रा में शामिल यात्रियों के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर माननीय विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि वडनगर से काशी की यह यात्रा सेवा, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग का संचार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर जगह-जगह यात्रियों का स्वागत करना हमारे लिए आत्मीयता और सम्मान का विषय है। आने वाले दिनों में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसी उत्साह, समर्पण और सेवा-भाव के साथ जनता के बीच रहकर जनसेवा के कार्य करते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |