संग्रामपुर: ओपीडी में 200 मरीजों का इलाज
October 26, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य संग्रामपुर में सोमवार को महाकवि वाल्मीकि जयंती को लेकर सुबह 10 से 12 तक ओपीडी चलाई गई ओपीडी के तहत लगभग 200 मरीज का इलाज किया गया जिसमें 17 मरीज भर्ती हुए और एक मरीज को रेफर किया गया। पैथोलॉजी पूरी तरह बंद रही। जीएसटी प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि आज सोमवार को महाकवि वाल्मीकि की जयंती को लेकर दोपहर तक ओपीडी चलाई गई है जिसमें लगभग 200 मरीज का इलाज हुआ है 17 मरीज भर्ती हुए उनका इलाज हुआ इनमें एक मरीज रेफर भी किया गया। स्वास्थ्य टीम में फार्मासिस्ट बृजेंद्र यादव, वार्ड बॉय संजय पाठक, महिला चिकित्सक डॉक्टर प्रिया गुप्ता, डॉक्टर यशवंतराव,गौरव पाण्डेय, आदि स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।
