Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः गंगा नदी में छोड़ी गईं 1.60 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं, नदी के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बढ़ावा! पचरूखिया घाट पर आयोजित हुआ रिवर रैंचिंग कार्यक्रम, मत्स्य संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन पर दिया गया जोर


बलिया। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत मंगलवार को जनपद बलिया के बेलहरी ब्लॉक स्थित पचरूखिया घाट पर गंगा नदी में रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गंगा नदी में 1.60 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय किया गया। इस पहल का उद्देश्य नदी के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना, मत्स्य संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन करना तथा जैव विविधता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि श्री धर्मेन्द्र सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख श्री शशांक शेखर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बलिया के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विकास मिश्रा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इसके बाद गंगा नदी में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय किया गया।

इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी में मत्स्य बीज संचय से मछलियों की उपलब्धता बढ़ने और भविष्य में मत्स्य संसाधनों के विकास में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही नदी की जैव विविधता को संरक्षित करने तथा जलीय पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में भी इस पहल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विकास मिश्रा ने आयोजन में अपना बहुमूल्य समय देने के लिए मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मत्स्य अंगुलिकाओं को गंगा नदी में प्रवाहित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री शिवनारायण निषाद, मत्स्य निरीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा, प्रधान सहायक श्री शमशाद अहमद, सेवानिवृत्त मत्स्य निरीक्षक श्री बी.बी. ओझा, श्री लल्लन प्रसाद सहित मत्स्य विभाग के कर्मचारी, स्थानीय मछुआरा समुदाय के सदस्य एवं मत्स्य पालक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |