Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सूडान में ड्रोन अटैक में 153 लोगों की मौत, बच्चे भी बने निशाना


अफ्रीकी देश सूडान और दक्षिणी सूडान के बीच विवादित क्षेत्र अबेई के एक बाज़ार पर ज़बरदस्त ड्रोन अटैक हुआ जिसमें कम से कम 153 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक अबेई के एमिएट बाजार में एक पेट्रोल पंप के पास ड्रोन से हमला हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे बाजार में आग फैल गई, ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी और चारो तरफ भगदड़ मच गई। कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। स्थानीय प्रशासन ने सूडान की सेना पर ड्रोन अटैक का आरोप लगाया है। अबेई में सूचना मामलों के कार्यवाहक मंत्री, योहाना अकोल नगोर ने मंगलवार को बिना कोई सबूत दिए कहा कि इस हमले के लिए सूडान की सेना जिम्मेदार है।

वहीं, दक्षिण सूडान के विदेश मंत्रालय ने भी इस हमले के लिए सूडान की सेना को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्रालय ने कहा कि हमले में बाजार के कई स्थानों को निशाना बनाया गया। हमले में आम नागरिकों की मौत हुई और संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा।

बता दें कि सूडान में सेना और अर्धसैनिक संगठन रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच अप्रैल 2023 से लड़ाई जारी है, जो कि अब एक गृहयुद्ध का रूप ले चुकी है। पिछले साल सूडान के अल-फाशर में अर्धसैनिक बलों ने एक मस्जिद को ड्रोन हमले में उड़ा दिया। इस घातक हमले में 43 लोगों की मौत हो गई थी। हाल के महीनों में ड्रोन हमलों के बढ़ने से आम नागरिकों की जान पर खतरा और बढ़ गया है।

वहीं, पूर्वी माली के मेनाका क्षेत्र में बीते वीकेंड इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े समूह की ओर से किए गए हमले में 48 लोगों की मौत हो गई। एपी के अनुसार मंगलवार को एक सांसद ने बताया कि वीकेंड में आइसिस से जुड़े आतंकवादियों ने पूर्वी माली के मेनाका इलाके में हमला किया, जिसमें 48 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |