अमौसी, गोमती नगर और लखनऊ मध्य क्षेत्र में 100 परिसरों की जांचय मीटर बाईपास और सीधे बिजली इस्तेमाल करने के मामले आए सामने, बड़े बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए
लखनऊ। राजधानी में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व नुकसान रोकने के लिए विद्युत विभाग ने शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को सघन चेकिंग अभियान चलाया। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के निर्देशन में अमौसी, गोमती नगर और लखनऊ मध्य क्षेत्र में विभागीय एवं विजिलेंस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। विभागीय प्रेस विज्ञप्तियों के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में कुल 100 परिसरों की जांच के दौरान 15 उपभोक्ता बिजली चोरी अथवा अनधिकृत रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पाए गए। संबंधित मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई की जानकारी दी गई है।
विभागीय सूची में शाहीन बानो और असलम (मसकगंज, अमीनाबाद), शिवराज सिंह (गौसगंज, वजीरगंज), यशु चैरसिया (स्वदेशी मार्केट, श्रीराम रोड) तथा रिंकू यादव (रकाबगंज गल्ला मंडी, चैक) के नाम शामिल हैं। इन मामलों में भी विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विद्युत विभाग के मुताबिक, बिजली चोरी से राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ वितरण व्यवस्था और लाइन लॉस पर भी असर पड़ता है। इसी के मद्देनजर चयनित फीडरों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने संकेत दिया है कि बिजली चोरी और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार तीनों क्षेत्रों में कुल 100 परिसरों की जांच में 15 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी या अनधिकृत विद्युत उपयोग पाए जाने की जानकारी दी गई है।
