Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन! ! 10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी


कनाडा ने इमिग्रेशन और नागरिकता से जुड़े प्रतिनिधियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. नए फैसले के तहत अगर वे इमिग्रेशन से संबंधित कोई कानून तोड़ते हैं तो उन्हें 1.5 मिलियन कनाडाई डॉलर (10.20 करोड़ रुपये) जुर्माने के तौर देना पड़ेगा. सरकार आवेदकों को धोखाधड़ी और शोषण से बचाने के लिए अपने प्रयासों को तेज कर रही है. इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटीजनशिप कनाडा (IRCC) ने एक ऑफिसियल प्रेस रिलीज में बताया कि ये नए नियम 28 अक्टूबर से लागू हो गए हैं.

कनाडा के नए नियमों के दायरे में लाइसेंस प्राप्त इमिग्रेशन एडवाइजर, वकील और अन्य अधिकृत प्रतिनिधि आते हैं. साथ ही, इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो बिना जरूरी अनुमति के पैसे लेकर इमिग्रेशन या नागरिकता संबंधी सलाह देते हैं. नई व्यवस्था के तहत, बिना अनुमति के पैसे लेकर सलाह देने या प्रतिनिधित्व करने पर 5000 कनाडाई डॉलर का जुर्माना लग सकता है. जो लोग जानबूझकर किसी आवेदक की ओर से गलत या भ्रामक जानकारी देते हैं उन्हें 15,000 कनाडाई डॉलर तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.

अगर कोई आवेदन गलत या भ्रामक जानकारी के आधार पर मंजूर हो जाता है तो अतिरिक्त जुर्माना भी लग सकता है. बार-बार नियम तोड़ने पर जुर्माने की रकम बढ़ सकती है. सभी उल्लंघनों को मिलाकर कुल जुर्माना 1.5 मिलियन कनाडाई डॉलर तक हो सकता है. IRCC ने कहा है कि वह नए नियमों के तहत दंडित किए गए लोगों के नाम और उनके तरफ से किए गए उल्लंघनों की जानकारी सार्वजनिक करेगा. पहला जुर्माना लगाए जाने के बाद 2027 में एक ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू होने की उम्मीद है.

इस रजिस्ट्री का मकसद उन लोगों की मदद करना है, जो कनाडा में बसना चाहते हैं या नागरिकता के लिए आवेदन कर रहे हैं. वे इसके जरिए ऐसे प्रतिनिधियों की पहचान कर सकेंगे जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है, ताकि वे उनकी सेवाओं के लिए पैसे देने से पहले सतर्क हो सकें.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |