Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तमिलनाडु के स्पिनर की रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक, 10 विकेट लेकर टीम को दिलाई बड़ी जीत


रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे दौर के मुकाबले में तमिलनाडु ने उत्तराखंड को पारी और 66 रनों से करारी शिकस्त दी है। तमिलनाडु की इस शानदार जीत में उनके बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक समेत कुल 6 विकेट चटकाए, जिससे उत्तराखंड की पूरी टीम दबाव में आ गई और उनके आखिरी 5 विकेट तो मात्र 10 रन के अंदर ही गिर गए। मैच की बात करें तो उत्तराखंड ने पहली पारी में 134 रन बनाए थे, जिसके जवाब में तमिलनाडु ने 313 रन बनाकर 179 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में भी उत्तराखंड की टीम महज 113 रन पर ही सिमट गई।

रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले में तमिलनाडु के स्पिनर साई किशोर ने उत्तराखंड की दूसरी पारी के दौरान कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने पारी के 43वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर शानदार हैट्रिक बनाई, जिसमें उन्होंने चौथे, पांचवें और छठे ओवर की गेंदों पर लक्ष्य रायचंदानी, सौरभ रावत और आदित्य रावत को आउट किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से आरव महाजन, जगदीश सुचित और देवेंद्र सिंह बोरा को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। इस तरह वह कुल 10 विकेट लेने में कामयाब रहे।

तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी के इतिहास में अब तक सिर्फ 8 गेंदबाजों ने हैट्रिक लेने का यह बड़ा कारनामा किया है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 1972-73 में बी.एस. कल्याणसुंदरम का आता है। इसके बाद भरत अरुण (1986-87), सुनील सुब्रमण्यम (1992-93), दामोदरन देवआनंद (1998-99), आर. रामकुमार (2003-04) और एम. मोहम्मद (2018-19) ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की। गुरजपनीत सिंह ने पिछले सीजन (2025-26) में नागालैंड के खिलाफ और अब मौजूदा सीजन (2026-27) में साई किशोर ने उत्तराखंड के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर इस खास सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

साई किशोर रणजी ट्रॉफी के जारी सीजन में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले मुंबई के तुषार देशपांडे ने जारी सीजन के पहले राउंड में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में हैट्रिक लेकर सनसनी मचाई थी। उस मैच में उन्होंने सिर्फ 7 ओवर गेंदबाजी करके अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |