Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं, सोलह शृंगार से सजा उत्सव।

होटल अरिहंत में आयोजित तीज महोत्सव में गीत-संगीत और नृत्य की रही धूम।

सोनभद्र। हरतालिका तीज के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज स्थित होटल अरिहंत में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजक इशिका चौबे के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज के लोकगीतों, संगीत और नृत्य से पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा।
कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। तीज के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में लोक संस्कृति की सुंदर छटा बिखेर दी। “झूला पड़े अमवा की डार, सखी चलो मनाएं तीज त्योहार” और “सावन आयो रे, सखियां झूला झूलें” जैसे लोकप्रिय लोकगीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
महोत्सव के दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से तीज से जुड़ी परंपराओं को जीवंत किया। किसी ने लोकगीत प्रस्तुत किया तो किसी ने अपनी नृत्य कला से सभी का मन मोह लिया। सोलह शृंगार में सजी महिलाओं के उत्साह और उमंग ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। हंसी-ठिठोली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक नृत्य ने पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए।
आयोजक इशिका चौबे ने कहा कि हरतालिका तीज केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं के आपसी स्नेह, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का अवसर भी है। ऐसे आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में शीतल दहलान, कुसुम शर्मा, किरन त्रिपाठी,रंजन पाण्डेय, शशिबाला सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, वीना श्रीवास्तव, मधु मौर्या, सुनीता ,सान्याल, साधना सारंग और जय श्री विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |