प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर के लिए निकली जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा आज भदोही एवं मछलीशहर होते हुए प्रतापगढ़ की पावन धरती पर प्रवेश करेगी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में शिवगढ़ा में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाएगा।
यात्रा का स्वागत रामपुर, रानीगंज स्थित प्रेम साधना पैलेस में धीरज ओझा, पृथ्वीगंज में अजय सिंह, छायावां पुल पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भूपियामऊ में आशुतोष तिवारी, तथा सुखपाल नगर, रानीगंज, मोहनगंज, सगरा सुंदरपुर और लालगंज होते हुए किया जाएगा। चैपाल और वृक्षारोपण स्वच्छता का कार्यक्रम किया जाएगा
इसके बाद यात्रा रायबरेली की ओर प्रस्थान करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रानीगंज-अजगरा क्षेत्र से वापसी के पश्चात यात्रा मां शीतला देवी धाम में रात्रि विश्राम करेगी तथा 19 सितंबर को पुनः अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, राजेश सिंह, राजेश मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यात्रा के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। प्रतापगढ़ की धरती पर युवा शक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और सेवा भावना के साथ यात्रा का भव्य एवं दिव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर नीतीश श्रीवास्तव जिला महामंत्री भाजयुमो, रजनीश शुक्ला, राघवेन्द्र शुक्ल, अभिषेक वैश्य, बृजेश पटेल, सुजीत, अंगद मौर्या, प्रशांत, पुष्पा सरोज, लव गहलोत, विवेक शर्मा, पप्पन सिंह, प्रतिभा सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
